23 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (23 March 2026)

  • हाल ही में भारत वन्यजीव संस्थान (WII) सोसाइटी की 27वीं वार्षिक आम बैठक का आयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून में किया गया।
  • चापचार कुट 2026 (वसंत उत्सव) का आयोजन मिजोरम में मनाया गया
  • भारत ने अपने पड़ोसी देश भूटान के साथ जल्द ही UPI आधारित क्रॉस-बॉर्डर मनी ट्रांसफर सेवा शुरू करने की योजना बनाई है।
  • राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान 2026 का शुभारंभ निर्मला सीतारमण द्वारा किया गया।
  • विश्व व्यापार संगठन (WTO) के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पीयूष गोयल करेंगे।
  • केंद्र सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र से संबंधित राष्ट्रीय दंत आयोग का गठन किया है।
  • चिकित्सा एवं मधुमेह के क्षेत्र में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से डॉ. जितेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया।
  • महिला टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी फैनी उतागुशिमानिंडे बनी हैं।
  • भारतीय अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता को यूके हाउस ऑफ कॉमन्स में कला और संस्कृति के लिए महिला सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • भारत का पहला एलपीजी एटीएम गुरुग्राम में शुरू किया गया है।

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

भारत वन्यजीव संस्थान (WII) सोसाइटी की 27वीं वार्षिक आम बैठक

21 मार्च को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA), देहरादून में भारत वन्यजीव संस्थान (Wildlife Institute of India – WII) सोसाइटी की 27वीं वार्षिक आम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने की। बैठक में वित्त वर्ष 2024–25 की वार्षिक रिपोर्ट और लेखापरीक्षित खातों को अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया। WII, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्थान है, जो वन्यजीव संरक्षण, अनुसंधान, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और सरकारों को परामर्श देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विश्व कठपुतली दिवस 2026

विश्व कठपुतली दिवस हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य कठपुतली कला को वैश्विक पहचान दिलाना और इस क्षेत्र के कलाकारों को प्रोत्साहित करना है। वर्ष 2026 की थीम “जीवन के प्रकाश का जश्न — याया कुलिबाली द्वारा ‘हाइना का सपना’” रखी गई थी, जो माली के बामनन समुदाय की समृद्ध कठपुतली परंपरा को दर्शाती है। इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2003 में UNIMA (Union Internationale de la Marionnette) द्वारा की गई थी।

विश्व कविता दिवस 2026

विश्व कविता दिवस भी हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है और इसका उद्देश्य कविता के माध्यम से सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और भाषाई विविधता को बढ़ावा देना है। वर्ष 2026 की थीम “एकता, शांति और छंद के माध्यम से सांस्कृतिक अभिव्यक्ति” थी। इस दिवस की स्थापना UNESCO द्वारा 1999 में पेरिस में आयोजित अपनी 30वीं महासभा के दौरान की गई थी।

50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में विश्व रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध तैराक कैमरन मैकएवॉय ने पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 17 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने चीन ओपन, शेन्ज़ेन में 20.88 सेकंड का समय दर्ज किया, जो ब्राज़ील के तैराक सेसार सिएलो के 2009 में बनाए गए 20.91 सेकंड के रिकॉर्ड से बेहतर है।

चापचार कुट 2026 (मिजोरम)

मिजोरम में मिजो समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख वसंत उत्सव चापचार कुट 2026 में धूमधाम से मनाया गया। यह त्योहार झूम खेती पूरी होने के बाद वसंत के आगमन का प्रतीक है। इस वर्ष की थीम “जो नुन जे मावी – इनरेमना” (मिजो नैतिकता – सामंजस्य) थी। इस उत्सव में पारंपरिक चेराव (बांस नृत्य) विशेष आकर्षण का केंद्र होता है।

भारत–भूटान UPI आधारित क्रॉस-बॉर्डर भुगतान सेवा

भारत और भूटान के बीच जल्द ही UPI आधारित क्रॉस-बॉर्डर मनी ट्रांसफर सेवा शुरू की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य डिजिटल रेमिटेंस को आसान बनाना और दोनों देशों के बीच वित्तीय कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। यह सेवा UPI और Universal Postal Union (UPU) की तकनीक पर आधारित होगी तथा इसमें इंडिया पोस्ट और भूटान पोस्ट के बीच सहयोग शामिल है।

राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान ‘प्रारंभ 2026’

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘प्रारंभ 2026’ राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान और Income Tax Portal 2.0 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर AI आधारित चैटबॉट ‘कर साथी’ भी लॉन्च किया गया। इस अभियान का उद्देश्य नए आयकर अधिनियम 2025 के प्रति जागरूकता फैलाना है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा।

WTO का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन

विश्व व्यापार संगठन (WTO) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 26 से 29 मार्च तक कैमरून के याउंदे में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। भारत इस सम्मेलन में ई-कॉमर्स, मत्स्य सब्सिडी और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाएगा।

राष्ट्रीय दंत आयोग का गठन

केंद्र सरकार ने दंत चिकित्सा शिक्षा और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए राष्ट्रीय दंत आयोग (NDC) का गठन किया है, जो भारतीय दंत चिकित्सा परिषद (DCI) के स्थान पर कार्य करेगा। डॉ. संजय तिवारी को इस आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

डॉ. जितेंद्र सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को चिकित्सा और मधुमेह के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें चेन्नई में आयोजित MVCON 2026 सम्मेलन में प्रदान किया गया, जिसका आयोजन MV Diabetes संस्था द्वारा किया गया था।

Scroll to Top