24 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (24 November 2026)

  • 82वीं राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में पुरुष और महिला एकल का खिताब क्रमशः किसने जीता?उत्तर – अभय सिंह और आकांक्षा सालुंखे।
  • COP31 जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2026 का आयोजन किस शहर में किया गया?उत्तर – अंताल्या, तुर्किये।
  • नवंबर 2026 में अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में किस टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल प्रणाली का सफल प्रदर्शन किया?उत्तर – बघीरा एटी1।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने 23 नवंबर 2026 को किस रेल सेवा को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाई?उत्तर – सरयू-कमला एक्सप्रेस।
  • डीआरडीओ के वैज्ञानिक पी.सी. जैन को किस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. मुरली मनोहर जोशी पुरस्कार प्रदान किया गया?उत्तर – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी।
  • सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम ने भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग को किस पुरस्कार से सम्मानित किया?उत्तर – लोक प्रशासन पदक (स्वर्ण)।
  • लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा जारी एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ?उत्तर – तीसरा स्थान।
  • नवंबर 2026 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 12वीं बटालियन के स्थायी परिसर का उद्घाटन किस राज्य में किया?उत्तर – अरुणाचल प्रदेश।
  • 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के भारतीय पैनोरमा गैर-फीचर फिल्म अनुभाग में प्रदर्शित कश्मीरी डॉक्यूमेंट्री ‘नक्श-ए-दौर’ के निर्देशक कौन हैं?उत्तर – बाबा तसद्दुक हुसैन।
  • संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) द्वारा जारी ‘स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2026’ के अनुसार विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौन-सा है?उत्तर – भारत।

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

82वीं राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप 2026

मुंबई में आयोजित 82वीं राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 (82nd National Squash Championships 2026) में अभय सिंह और आकांक्षा सालुंखे ने क्रमशः पुरुष एवं महिला एकल के खिताब अपने नाम किए। अभय सिंह ने वर्ष 2022 और 2024 के बाद अपना तीसरा सीनियर राष्ट्रीय खिताब हासिल किया।

COP31 जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2026

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (UN Climate Change Conference) का 31वाँ संस्करण COP31, 22 नवंबर 2026 को तुर्किये के अंताल्या में बिना किसी सर्वसम्मत मुख्य राजनीतिक समझौते के संपन्न हुआ। निर्धारित समय से लगभग 48 घंटे अतिरिक्त चली वार्ता के कारण यह अब तक का सबसे लंबा COP सम्मेलन बना। ‘अंताल्या समझौता’ (Antalya Pact) नामक अंतिम मसौदे में जीवाश्म ईंधन से दूर जाने का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने के कारण यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और जलवायु-संवेदनशील देशों सहित 130 से अधिक देशों ने इसका विरोध किया। सऊदी अरब और अन्य ओपेक (OPEC) सदस्य देशों ने जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने के बजाय कार्बन कैप्चर एवं भंडारण (CCS) तकनीक पर जोर दिया। रूस ने ऊर्जा संकट और ईंधन गरीबी की आशंका जताई, जबकि भारत और चीन सहित कुछ प्रमुख उत्सर्जक देशों के साथ भी अंतिम मसौदे को लेकर मतभेद रहे। इसके अतिरिक्त, 90 से अधिक देशों ने वैश्विक अंतिम ऊर्जा खपत में बिजली की हिस्सेदारी लगभग 23 प्रतिशत से बढ़ाकर वर्ष 2035 तक 35 प्रतिशत करने के लक्ष्य का समर्थन किया। वर्ष 2009 के कोपेनहेगन सम्मेलन (COP15) के बाद यह पहला अवसर था, जब मुख्य राजनीतिक समझौते पर सहमति नहीं बन सकी।

बिसलेरी इंटरनेशनल के विरुद्ध FSSAI की कार्रवाई

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पैकेज्ड पेयजल के एक नमूने को असुरक्षित घोषित किए जाने के बाद बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत अभियोजन की मंजूरी दी। प्रयोगशाला परीक्षण में ब्रोमेट (Bromate) का स्तर निर्धारित नियामक सीमा से अधिक पाया गया। ब्रोमेट ओजोन द्वारा कीटाणुशोधन की प्रक्रिया का उप-उत्पाद हो सकता है। इसके अतिरिक्त, नमूने में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी भी पाई गई। ब्रोमेट और कुछ PAHs संभावित कैंसरकारी प्रभावों से जुड़े हैं।

पूजा पाल का धूल-मुक्त थ्रेशिंग मशीन नवाचार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के अगेहरा गाँव की छात्रा पूजा पाल ने लगभग 3,000 रुपये की लागत से कम कीमत वाली धूल-मुक्त थ्रेशिंग मशीन (Low-Cost Dust-Free Threshing Machine) विकसित की। इस नवाचार के लिए उन्हें वर्ष 2023 में इंस्पायर पुरस्कार (INSPIRE Award) से सम्मानित किया गया। मशीन के प्रोटोटाइप में टिन, लकड़ी, जाली, पंखे और पानी की टंकी का उपयोग किया गया है। यह मशीन बारीक धूल और भूसे को वातावरण में फैलने से रोकती है। इसके अतिरिक्त, दिसंबर 2025 में पूजा पाल को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

बघीरा एटी1 टैंक-रोधी निर्देशित मिसाइल प्रणाली

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस (Adani Defence & Aerospace) ने 20 नवंबर 2026 को राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में वाहन-आधारित ‘बघीरा एटी1’ टैंक-रोधी निर्देशित मिसाइल प्रणाली (Anti-Tank Guided Missile–ATGM) का सफल प्रदर्शन किया। ‘नो कॉस्ट नो कमिटमेंट’ (NCNC) परीक्षण के दौरान चार मिसाइलों का सफल प्रक्षेपण किया गया। इस परीक्षण में बख्तरबंद लक्ष्यों और उनकी सक्रिय सुरक्षा प्रणालियों के विरुद्ध मिसाइल प्रणाली की प्रभावशीलता का प्रदर्शन किया गया।

SCO का पहला सभ्यतागत संवाद मंच एवं इंद्रप्रस्थ विज्ञप्ति 2026

भारत ने नई दिल्ली के पुराना किला में 20 से 22 नवंबर 2026 तक शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation–SCO) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच (Civilisational Dialogue Forum) का आयोजन किया। इस मंच का समापन 22 नवंबर 2026 को ‘इंद्रप्रस्थ विज्ञप्ति 2026’ (Indraprastha Communiqué 2026) को अपनाने के साथ हुआ। इस पहल का प्रमुख उद्देश्य SCO के सदस्य देशों और संवाद साझेदारों के बीच सांस्कृतिक सहयोग, आपसी समझ तथा ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देना है।

भारत-नेपाल सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने 23 नवंबर 2026 को ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ (Saryu-Kamala Express) रेल सेवा को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह साप्ताहिक सीधी रेल सेवा उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट और नेपाल के जनकपुरधाम के बीच संचालित होगी। यह ट्रेन लगभग 604 किलोमीटर की दूरी करीब 19 घंटे में तय करेगी। इस रेल सेवा से भारत और नेपाल के बीच धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक संबंधों तथा परिवहन संपर्क को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

डॉ. मुरली मनोहर जोशी पुरस्कार

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के वैज्ञानिक प्रकाश चंद जैन (पी.सी. जैन) को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए नई दिल्ली में डॉ. मुरली मनोहर जोशी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी द्वारा प्रदान किया गया। फेडरेशन फॉर वर्ल्ड एकेडमिक्स (Federation for World Academics–FWA) द्वारा स्थापित इस पुरस्कार का उद्देश्य वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी नवाचार तथा समाज पर उनके सकारात्मक प्रभाव से संबंधित उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करना है।

साइमन वोंग को लोक प्रशासन पदक (स्वर्ण)

सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम ने भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग को लोक प्रशासन पदक (स्वर्ण) (Public Administration Medal–Gold) से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इससे पहले वर्ष 2002 में साइमन वोंग को लोक प्रशासन पदक (कांस्य) से भी सम्मानित किया गया था।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के लिए पानी परियोजना (PANI)

केंद्र सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के आठ दूरस्थ द्वीपों को समुद्र के नीचे बिछाई जाने वाली ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ने के लिए पानी परियोजना (PANI–Port Alternative Network for Islands) शुरू की है। इस नेटवर्क की शुरुआत ओडिशा के पुरी से होगी। परियोजना का प्रमुख उद्देश्य दूरस्थ द्वीपों में इंटरनेट एवं मोबाइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना, आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना तथा डिजिटल संचार सुविधाओं का विस्तार करना है। इसके माध्यम से मौजूदा चेन्नई-अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह (CANI) केबल प्रणाली के लिए एक वैकल्पिक बैकअप मार्ग भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Scroll to Top