06 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (06 March 2026)

  • हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय निरस्त्रीकरण और हथियार प्रसार रोकथाम जागरूकता दिवस 2026 5 मार्च को मनाया गया।
  • हाल ही में त्रिपुरा राज्य ने महिलाओं के लिए ‘नारी अदालत’ नामक पायलट योजना शुरू की है।
  • हाल ही में वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर प्राचीन समुद्र और समुद्र तटों के नए संकेत मिले हैं।
  • हाल ही में यूनाइटेड किंगडम ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर सार्वजनिक परामर्श शुरू किया है।
  • हाल ही में जापान, दक्षिण कोरिया और मलेशिया ने गुजरात के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए साझेदारी की है।
  • हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका के मोंटाना राज्य में महात्मा गांधी की पहली प्रतिमा का अनावरण किया गया है।
  • हाल ही में दिवंगत एच.के. दुआ डेनमार्क में भारत के राजदूत रह चुके थे।
  • हाल ही में मुहामेत मालो 2026 कुश्ती टूर्नामेंट में भारत ने कुल 7 पदक जीते हैं।
  • हाल ही में टी20 विश्व कप का सबसे तेज शतक फिन एलन ने लगाया है।
  • हाल ही में अट्टुकल पोंगाला 2026 का आयोजन तिरुवनंतपुरम में किया गया।

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

अंतर्राष्ट्रीय निरस्त्रीकरण और हथियार प्रसार रोकथाम जागरूकता दिवस 2026

अंतर्राष्ट्रीय निरस्त्रीकरण और हथियार प्रसार रोकथाम जागरूकता दिवस 2026 5 मार्च को मनाया गया। यह दिवस हर वर्ष 5 मार्च को विश्वभर में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य निरस्त्रीकरण और हथियारों के प्रसार को रोकने के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है। वर्ष 2026 की थीम थी— “यह समय युद्ध के उपकरणों में नहीं, बल्कि शांति की संरचना में निवेश करने का है।” इस दिवस की स्थापना दिसंबर 2022 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी।

त्रिपुरा में ‘नारी अदालत’ पायलट योजना

त्रिपुरा राज्य ने महिलाओं के लिए ‘नारी अदालत’ नामक पायलट योजना शुरू की है। यह योजना राज्य के सभी 8 जिलों में 10 ग्राम पंचायतों में लागू की जाएगी। इसका उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक समस्याओं का समाधान जमीनी स्तर पर करना और उनके खिलाफ होने वाली हिंसा, शोषण तथा अत्याचार के मामलों में पंचायत स्तर पर मध्यस्थता मंच उपलब्ध कराना है। यह मंच जरूरत पड़ने पर परामर्श, सहायता और संबंधित संस्थानों को सिफारिशें भी प्रदान करेगा।

मंगल ग्रह पर प्राचीन समुद्र के नए संकेत

वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर प्राचीन समुद्र और समुद्र तटों के नए संकेत मिले हैं। यह शोध चीन के तियानवेन-1 मिशन के तहत भेजे गए झुरोंग रोवर के अवलोकनों पर आधारित है। रोवर मंगल के उत्तरी निम्नभूमि क्षेत्र यूटोपिया प्लैनिटिया में कार्य कर रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार लगभग 3.5 से 4 अरब वर्ष पहले मंगल पर एक विशाल महासागर मौजूद हो सकता था, जिसे ड्यूटेरोनिलस महासागर कहा जाता है।

यूनाइटेड किंगडम में सोशल मीडिया बैन पर विचार

यूनाइटेड किंगडम सरकार ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की संभावना पर पब्लिक कंसल्टेशन शुरू किया है। इसका उद्देश्य बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। इससे पहले दिसंबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया किशोरों के सोशल मीडिया उपयोग पर बड़े स्तर पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बना था।

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया का 176वां स्थापना दिवस

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) का 176वां स्थापना दिवस 4 मार्च को मनाया गया। GSI भारत के सबसे पुराने वैज्ञानिक संगठनों में से एक है। इसकी स्थापना 1851 में सर थॉमस ओल्डहम ने की थी। शुरुआत में इसे रेलवे के लिए कोयले के भंडार खोजने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था।

गुजरात के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने की साझेदारी

हाल ही में जापान, दक्षिण कोरिया और मलेशिया ने गुजरात के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए लगभग ₹1,600 करोड़ के निवेश की साझेदारी की है। इस निवेश में निर्माण इकाइयाँ, सेमीकंडक्टर केमिकल्स, उन्नत उपकरण, अनुसंधान एवं विकास केंद्र और उच्च तकनीक स्टार्टअप शामिल हैं।

मोंटाना में महात्मा गांधी की पहली प्रतिमा

संयुक्त राज्य अमेरिका के मोंटाना राज्य में महात्मा गांधी की पहली प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह प्रतिमा मोंटाना विश्वविद्यालय, मिसौला स्थित माइक मैनसफील्ड सेंटर में स्थापित की गई। समारोह में मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफॉर्टे और सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।

एच.के. दुआ का निधन

प्रख्यात पत्रकार और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का 88 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में निधन हो गया। वे भारत के डेनमार्क में राजदूत भी रह चुके थे। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स, द इंडियन एक्सप्रेस और द ट्रिब्यून जैसे प्रमुख समाचार पत्रों के संपादक के रूप में भी कार्य किया। उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

टी20 विश्व कप का सबसे तेज शतक

न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज फिन एलन ने टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केवल 33 गेंदों में 100 रन बनाए। वे पुरुषों के टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

अट्टुकल पोंगाला 2026

अट्टुकल पोंगाला 2026 का आयोजन केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित अट्टुकल भगवती मंदिर में किया गया। यह दुनिया में महिलाओं के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक माना जाता है। इस उत्सव में महिलाएँ मिट्टी के बर्तनों में चावल, गुड़ और नारियल से मीठा पोंगल बनाकर देवी अट्टुकल भगवती को अर्पित करती हैं। 2009 में इस आयोजन को महिलाओं के सबसे बड़े एकदिवसीय धार्मिक जमावड़े के रूप में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।

Scroll to Top