SSC JE & CPO 2025: Complete Guide to Self Slot Selection Process

SSC JE & CPO 2025: Complete Guide to Self Slot Selection Process

SSC (स्टाफ सिलेक्शन कमिशन) JE (जूनियर इंजीनियर) और CPO (सेंट्रल पुलिस ऑर्गनाइजेशन) परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। SSC ने 7 नवंबर 2025 को इस परीक्षा से जुड़ी नई अपडेट जारी की है। इसके अनुसार, जो भी उम्मीदवार आगामी JE और CPO परीक्षा में शामिल होंगे, वे अब अपनी परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और शहर का चयन कर सकते हैं।समय-समय पर SSC नई नीतियां लागू करता रहा है ताकि परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा प्रक्रिया और अधिक सरल और सुविधाजनक हो सके। इसी कड़ी में SSC ने Self Slot Selection Process शुरू की है, जिसके माध्यम से उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और परीक्षा शहर चुन सकते हैं।आज के इस ब्लॉग में हम आपको SSC JE और CPO Exam 2025 के Self Slot Selection Process से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करेंगे। इसे पूरा जरूर पढ़ें और अपने साथियों के साथ साझा करें।

Self Slot Selection Window Dates

SSC ने JE परीक्षा 2025 के लिए कुल 1731 पदों और CPO परीक्षा 2025 के लिए 5308 पदों (बढ़ाई गई वैकेंसी) की घोषणा की है। अब SSC ने इन दोनों परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए Self Slot Selection की सुविधा उपलब्ध करवा दी है। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी सुविधा अनुसार परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और शहर का चयन कर सकते हैं।SSC ने Self Slot Selection के लिए सीमित समय निर्धारित किया है, इसलिए परीक्षार्थियों को इस प्रक्रिया को तय समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा। Self Slot Opening Dates इस प्रकार हैं:

Name of ExamDuration
JE (Civil/Mechanical/Electrical) Paper I 202510/11/2025 से 13/11/2025 (रात 11:00 बजे तक)
CPO SI in Delhi Police and CAPF Paper I 202517/11/2025 से 21/11/2025 (रात 11:00 बजे तक)

Important Guidelines for SSC Self Slot Selection 2025

इसके अलावा, Self Slot Selection Process से जुड़ी कुछ सीमाओं और महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करना भी अनिवार्य है। यह जानकारी परीक्षार्थियों के लिए नीचे विस्तार से दी गई है।Self Slot Selection Process में एक बार उम्मीदवार ने अपना Slot चुने और Final Form Submit कर दिया, उसके बाद किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं होगा। यदि कोई परीक्षार्थी किसी कारणवश Self Slot Selection Process को समय पर पूरा नहीं कर पाता है, तो ऐसी स्थिति में SSC द्वारा उपलब्ध Slots में से एक Slot परीक्षार्थी को आवंटित किया जाएगा।

SSC JE & CPO 2025: How to Fill the Self Slot Selection Form

Self Slot Selection Form को भरने के लिए उम्मीदवार को SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। यदि किसी परीक्षार्थी को फॉर्म भरने में कठिनाई हो रही है, तो नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके वह अपना फॉर्म आसानी से भर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार को SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद अपने Valid Login ID और Password डालकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद “My Application” पर क्लिक करें।
  • यहां आपको “Choose Slot Selection” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Application Form में चुनी गई तीनों Cities में से अपनी सुविधा अनुसार तारीख और Slot का चुनाव करें।
  • Slot चुनने के बाद Final Submit करें और Validate के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने पर आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर OTP आएगा, जिसे validate करके आप इस प्रक्रिया को पूरा कर पाएंगे।

SSC JE & CPO 2025: CBT-I Exam Pattern

SSC ने Self Slot Selection Process की तिथियां जारी कर दी हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि JE और CPO की Paper I परीक्षा संभावित रूप से दिसंबर माह तक संपन्न कर दी जाएगी। SSC CPO CBT-I और JE CBT-I परीक्षा का पैटर्न नीचे दिया गया है, ताकि परीक्षार्थी अपनी तैयारी को सही दिशा में केंद्रित कर सकें।

SSC CPO CBT-I Exam Pattern

SSC CPO परीक्षा में सबसे पहले उम्मीदवारों का Tier 1 (CBT-I) परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा MCQ बेस्ड प्रश्नों पर आधारित होगी और कुल 200 अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 1 अंक मिलेगा। वहीं, गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की Negative Marking लागू होगी। इस परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:

विषयअंकप्रश्न संख्या
अंग्रेजी भाषा (English Language)5050
सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स (General Knowledge & Current Affairs)5050
गणित (Maths)5050
तर्कशक्ति (Reasoning)5050

SSC JE CBT-I Exam Pattern

SSC JE परीक्षा में MCQ बेस्ड प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी, जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 1 अंक मिलेगा। गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की Negative Marking लागू होगी। इस परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:

विषयअंकप्रश्न संख्या
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning)5050
सामान्य ज्ञान (General Awareness)5050
सामान्य इंजीनियरिंग (General Engineering)100100
– Part-A: Civil & Structural OR Part-B: Electrical OR Part-C: Mechanical

Frequently Asked Questions

What is the self slot selection process for SSC JE & CPO 2025

The self slot selection process allows candidates to choose their preferred exam date and time based on availability provided by SSC

Who is eligible for self slot selection

All candidates whose application forms are successfully submitted and accepted by SSC are eligible to participate in the slot booking

When does the self slot selection process start

SSC announces the start date on its official website Candidates must regularly check notifications to avoid missing the window

How can I select my exam slot

Candidates need to log in to the SSC portal using their registration number and password Follow the instructions to pick the preferred date, shift, and exam center from available options

Can I change my selected slot after confirmation

No, once the slot is confirmed it cannot be changed Candidates are advised to carefully choose the slot before final confirmation

Is there any fee for slot selection

No fee is charged by SSC for selecting a slot It is included as part of the application process

Conclusion

Self slot selection process for SSC JE & CPO 2025 empowers candidates to choose their preferred exam date, shift, and center ensuring convenience and better planning Proper understanding of the process, timely login to the SSC portal, and careful selection of slots can prevent last-minute stress and ensure a smooth exam experience Candidates are advised to follow official instructions, confirm their slots, and keep the confirmation slip safe to avoid any complications on the exam day Effective preparation combined with strategic slot selection can give candidates an added advantage in managing both time and exam readiness

Scroll to Top